Leo Horoscope Today 2 February, 2022: आपका आज का दिन कैसा रहने वाला है. सिंह राशि के लोगों को आज के दिन क्या-क्या उपाय करने चाहिए, जिससे उनका दिन शुभ रहे. इसके अलावा वे कौन-सी बातें हैं, जिन्हें ध्यान में रखकर आप आज होने वाले नुकसान से बच सकते हैं. इसके साथ ही आज आपको किन चीजों से सावधान रहना चाहिए. आज के दिन आपके लिए कौन-सा रंग, कौन-सा नंबर और कौन-सा अक्षर शुभ है, ये भी जानेंगे. आइए, जानते हैं 2 फरवरी का राशिफल.
Simha Rashifal (सिंह राशिफल), 2 फरवरी : आज लंबित पड़े हुए किसी मुद्दे या काम को बड़ी कुशलता और शांति से निपटाने में सक्षम रहेंगे. संतान आपकी आज्ञा में रहेगी. समाजसेवी गतिविधियों में भी आप का उचित समय व्यतीत होगा. युवाओं का इंटरव्यू में बेहतरीन प्रेजेंटेशन रहेगा.
इस बात का ध्यान रखें कि आप अपनी ही वाणी के कारण मुसीबत में फंस सकते हैं. किसी भी कार्य में ज्यादा जोखिम न उठाएं. किसी संबंधी के ईर्ष्यालु व्यवहार की वजह से आपका मन अशांत रहेगा.
राजकीय कार्य अब गति पकड़ेंगे. अपनी कार्यकुशलता और कार्य प्रणाली को बेहतर बनाने में आपका विशेष प्रयास रहेगा. कोई व्यापारिक यात्रा भी संभव है जोकि लाभकारी रहेगी. उच्च अधिकारियों के साथ मधुर होंगे, जोकि आपकी व्यवसायिक गतिविधियों में लाभदायक भी रहेंगे.
लव फोकस- परिवार के साथ वस्त्र आभूषण संबंधी खरीदारी में सुख शांति से परिपूर्ण समय व्यतीत होगा. प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नजदीकियां रहेंगी.
सावधानियां- जोखिम पूर्ण कार्यों से दूर रहें. वाहन भी सावधानीपूर्वक चलाएं. गिरने या चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है.
लकी कलर- पीला लकी अक्षर- प फ्रेंडली नंबर- 9
Post a Comment