2 फरवरी का मकर राशिफल : अपरिचित लोगों पर भरोसा करना आपके लिए मुसीबत बनेगा, रोजगार में कोई नई संभावना हाथ में आ सकती हैं



Capricorn Horoscope Today 2 February 2022: आपका आज का दिन कैसा रहने वाला है. मकर राशि के लोगों को आज के दिन क्या-क्या उपाय करने चाहिए, जिससे उनका दिन शुभ रहे. इसके अलावा वे कौन-सी बातें हैं, जिन्हें ध्यान में रखकर आप आज होने वाले नुकसान से बच सकते हैं. इसके साथ ही आज आपको किन चीजों से सावधान रहना चाहिए. आज के दिन आपके लिए कौन-सा रंग, कौन-सा नंबर और कौन-सा अक्षर शुभ है, ये भी जानेंगे. आइए, जानते हैं 2 फरवरी का राशिफल.

Makara Rashifal (मकर राशिफल), 2 फरवरी : दिन कुछ मिले-जुले प्रभाव वाला है. कुछ लोग आप के प्रति विपरीत परिस्थितियां पैदा कर सकते हैं लेकिन आप अपनी योग्यता और क्षमता द्वारा उन्हें अपने ऊपर हावी नहीं होने देंगे. लक्ष्य की प्राप्ति के लिए किए गए प्रयास में काफी हद तक सफलता मिलेगी.

अपने अहंकार और अड़ियल पन जैसे रवैया पर रोक लगाना जरूरी है. अपरिचित लोगों पर भरोसा करना आपके लिए मुसीबत बनेगा. अपनी इन नकारात्मक बातों पर कंट्रोल करके आप परिस्थितियों को अपने अनुकूल बना सकने में सफल हो सकते हैं.

रोजगार में कोई नई संभावना हाथ में आ सकती हैं. आपके द्वारा लिए गए ठोस और कड़े निर्णय द्वारा कार्य स्थिति उत्तम रहेगी. दीर्घकालीन लाभ की किसी योजना पर काम शुरू होगा. ऑफिस में किसी सहयोगी के साथ विवाद में उलझना नुकसानदायक रहेगा.

लव फोकस- इस समय कामकाज और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच तालमेल बिठाना चुनौती रहेगी. प्रेमी-प्रेमिका एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे.

सावधानियां- स्वास्थ्य ठीक रहेगा. इस समय कार्य में रुकावट आने से आपको ऐसा लगेगा कि जैसे किसी की नजर लग गई है.

लकी कलर- सफेद लकी अक्षर- स फ्रेंडली नंबर- 5

0/Post a Comment/Comments