2 फरवरी का मिथुन राशिफल : कहीं पैसा अटक सकता है, युवाओं को प्रेम प्रसंगों में सफलता मिल सकती है.

 


Gemini Horoscope Today 2 February, 2022: आपका आज का दिन कैसा रहने वाला है. मिथुन राशि के लोगों को आज के दिन क्या-क्या उपाय करने चाहिए, जिससे उनका दिन शुभ रहे. इसके अलावा वे कौन-सी बातें हैं, जिन्हें ध्यान में रखकर आप आज होने वाले नुकसान से बच सकते हैं. इसके साथ ही आज आपको किन चीजों से सावधान रहना चाहिए. आज के दिन आपके लिए कौन-सा रंग, कौन-सा नंबर और कौन-सा अक्षर शुभ है, ये भी जानेंगे. आइए, जानते हैं 2 फरवरी का राशिफल.

Mithuna Rashifal (मिथुन राशिफल), 2 फरवरी : ग्रह स्थिति आपके लिए पूरी तरह अनुकूल रहेगी. कोई यात्रा संबंधी प्रोग्राम बनेगा जो कि आरामदायक और सुखदायक रहेगा. सामाजिक दायरा बढ़ेगा. लोगों की उम्मीदों पर आप खरा उतरेंगे. घर के बुजुर्गों या अनुभवी लोगों की तरफ से उचित मार्गदर्शन मिलेगा..

दोपहर बाद समय की चाल कुछ विपरीत रहेगी. कहीं पैसा अटक सकता है. समस्या का निवारण ना होने से बेचैनी रहेगी और मानसिक रूप से तनावग्रस्त रहेंगे. नया निवेश करने से बचें.

व्यवसाय संबंधित कोई लाभकारी प्रस्ताव आएगा. थोड़ी सी मेहनत से उचित परिणाम हासिल होंगे. लेकिन कोई भी निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें. नौकरी में बोनस या तरक्की की उचित संभावना है.

लव फोकस- पति-पत्नी के बीच चल रहा कोई विवाद दूर होगा, और आपसी संबंधों में दोबारा मजबूती आएगी. युवाओं को प्रेम प्रसंगों में सफलता मिल सकती है.

सावधानियां- स्वास्थ्य ठीक रहेगा. सिर्फ क्रोध जैसी स्थिति से दूर रहें. आत्म मनन में भी कुछ समय अवश्य लगाएं.

लकी कलर- गुलाबी लकी अक्षर- व फ्रेंडली नंबर- 8

0/Post a Comment/Comments