Aries Horoscope Today 2 February, 2022: आपका आज का दिन कैसा रहने वाला है. मेष राशि के लोगों को आज के दिन क्या-क्या उपाय करने चाहिए, जिससे उनका दिन शुभ रहे. इसके अलावा वे कौन-सी बातें हैं, जिन्हें ध्यान में रखकर आप आज होने वाले नुकसान से बच सकते हैं. इसके साथ ही आज आपको किन चीजों से सावधान रहना चाहिए. आज के दिन आपके लिए कौन-सा रंग, कौन-सा नंबर और कौन-सा अक्षर शुभ है, ये भी जानेंगे. आइए, जानते हैं 2 फरवरी का राशिफल.
Mesh Rashifal (मेष राशिफल), 2 फरवरी : दोस्तों की मदद से कोई उलझा हुआ कार्य सुलझ जाएगा. इस समय आपके प्रतिद्वंदी भी आपकी तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाएंगे. फोन द्वारा किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से बात होगी और आपका कोई कार्य एक नए अंदाज में पूरा होगा.
घर और काम के बीच तालमेल बनाकर रखने में दिक्कत होगी. व्यर्थ में बहुत ज्यादा समय व्यतीत हो जाएगा. रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों से दूर रहें, चोट आदि लगने से आपकी मेहनत पर पानी फिर सकता है.
व्यवसाय में नए-नए लोगों से बनेंगे, जिनके द्वारा आपकी उत्तरोत्तर उन्नति होगी. प्रतिद्वंद्वी भी परास्त रहेंगे. लेकिन भागीदार की हर गतिविधि पर नजर भी रखना जरूरी है. कोर्ट कचहरी से संबंधित कार्यों में सफलता मिलेगी.
लव फोकस- पारिवारिक जिम्मेदारियों को भी निभाने में पूरी तरह सक्षम रहेंगे. पति-पत्नी का आपसी तालमेल भी उचित बना रहेगा. लेकिन दिल के मामले में धोखा खा सकते हैं.
सावधानियां- सिर दर्द या पेट दर्द की समस्या रह सकती है. खानपान संयमित रखें. गैस और बदी वाली चीजों के सेवन से परहेज करें.
लकी कलर- ऑरेंज लकी अक्षर- अ फ्रेंडली नंबर- 3
Post a Comment