Aquarius Horoscope Today 2 February, 2022: आपका आज का दिन कैसा रहने वाला है. कुंभ राशि के लोगों को आज के दिन क्या-क्या उपाय करने चाहिए, जिससे उनका दिन शुभ रहे. इसके अलावा वे कौन-सी बातें हैं, जिन्हें ध्यान में रखकर आप आज होने वाले नुकसान से बच सकते हैं. इसके साथ ही आज आपको किन चीजों से सावधान रहना चाहिए. आज के दिन आपके लिए कौन-सा रंग, कौन-सा नंबर और कौन-सा अक्षर शुभ है, ये भी जानेंगे. आइए, जानते हैं 2 फरवरी का राशिफल.
Kumbha Rashifal (कुंभ राशिफल), 2 फरवरी : रुपए-पैसे की आवक के लिहाज से समय की गति आप के पक्ष में है. गुरुजनों और बड़े बुजुर्गों का स्नेह तथा आशीर्वाद बना रहेगा. पहले के समय में की गई मेहनत रंग लाएगी. अध्यात्म, समाज और नैतिकता से जुड़े मसलों पर आप ध्यान देंगे.
विद्यार्थियों की पढ़ाई में व्यवधान आ सकता है. इसलिए व्यर्थ की गतिविधियों में अपना ध्यान ना दें. घर के किसी सदस्य के वैवाहिक जीवन में कुछ समस्याएं पैदा हो सकती हैं. दूसरों की आलोचना करने से आप खुद ही किसी मुसीबत में पड़ेंगे. इस बात का ध्यान रखें.
इस समय व्यवसाय में नई योजनाओं पर अमल करने का उचित समय है. किसी कर्मचारी की मांग को लेकर आपको गुस्सा और आवेश आ सकता है. धैर्य और संयम से परिस्थितियों को संभाले. नौकरी में या अधिकारियों की कोई नाराजगी भी सहन करनी पड़ सकती हैं.
लव फोकस- घर का माहौल सुखद और सौहार्दपूर्ण बना रहेगा. युवा वर्ग व्यर्थ की मौज मस्ती और प्रेम संबंधों में ध्यान ना देकर अपने लक्ष्य के प्रति फोकस रहे.
सावधानियां- ब्लड प्रेशर तथा डायबिटीज जैसी परेशानी बढ़ सकती है. अपने आप को तनाव मुक्त रखें. तथा दिनचर्या में प्राकृतिक गतिविधियां रखें.
लकी कलर- हरा लकी अक्षर- र फ्रेंडली नंबर- 6
Post a Comment