आईपीएल की नई टीम लखनऊ सुपर जायंट्स ने प्लेयर्स ऑक्शन (IPL Auction 2022) के पहले दिन दिग्गज क्रिकेटरों को अपनी टीम से जोड़कर विरोधी खेमे में खलबली मचा दी. लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) ने शनिवार को 8 खिलाड़ियों पर बोली लगाई. इनमें क्विंटन डिकॉक, जेसन होल्डर और तेज गेंदबाज मार्क वुड जैसे विदेशी मैचविनर शामिल हैं. केएल राहुल (KL Rahul) की कप्तानी में उतर रही (LSG) की टीम ने भारतीय स्टार्स में दीपक हुड्डा, आवेश खान, क्रुणाल पंड्या, मनीष पांडे को भी अपनी टीम में शामिल कर लिया है. वह आईपीएल 2022 की ऐसी पहली टीम बन गई है, जिसके पास इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले 11 खिलाड़ी हैं. इस टीम ने केएल राहुल, मार्कस स्टॉइनिस और रवि बिश्नोई ऑक्शन से पहले ही जोड़ लिया था. टीम में कुल 11 खिलाड़ी हो गए हैं. इन 11 खिलाड़ियों की टीम इतनी मजबूत है कि वह किसी भी आईपीएल टीम को नाकों चने चबवा दे.
लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants)आरपी-संजीव गोयनका ग्रुप की टीम है. इस ग्रुप ने आईपीएल में दूसरी बार टीम बनाई है. इससे पहले ग्रुप के पास दो साल के लिए राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स की टीम थी. शायद अपने पहले के अनुभव के आधार पर सुपर जायंट्स ने आईपीएल ऑक्शन (IPL Auction 2022)में दमदार बिडिंग कर सबको हैरान कर लिया. लखनऊ फ्रेंचाइजी ने क्विंटन डिकॉक (Quinton De Kock) को सबसे पहले अपनी टीम में शामिल किया. यह पहले ओवर में छक्का मारने जैसा शॉट था, जो इस टीम को शुरुआती बढ़त दिला गया. लखनऊ सुपर जायंट्स ने इसी अंदाज में आगे भी बिडिंग की.
लखनऊ सुपर जायंट्स ने डिकॉक के बाद बल्लेबाज मनीष पांडे पर बोली लगाई. ऑलराउंडर का स्लॉट आते ही टीम ने बड़ी बिडिंग की और दीपक हुड्डा, जेसन होल्डर और क्रुणाल पंड्या को अपने साथ कर लिया. लखनऊ ने गेंदबाजों पर भी बड़ा निवेश किया. उसने आवेश खान को 10 करोड़ में खरीदा. फिर मार्क वुड को 7.50 करोड़ में टीम में शामिल किया.
लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित Best प्लेइंग इलेवन 1. केएल राहुल (कप्तान) 2. क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर, विदेशी) 3. मनीष पांडे 4. मार्कस स्टोइनिस (विदेशी) 5. दीपक हुड्डा 6. क्रुणाल पंड्या 7. जेसन होल्डर (विदेशी) 8. कृष्णप्पा गौतम 9. मार्क वुड (विदेशी) 10. रवि बिश्नोई 11. आवेश खान
लखनऊ सुपर जायंट्स
स्क्वॉड ड्राफ्ट किए गए- केएल राहुल (17 करोड़), मार्कस स्टोइनिस (9.2 करोड़), रवि बिश्नोई (4 करोड़) बल्लेबाज/विकेटकीपर- क्विंटन डिकॉक (6.75 करोड़), मनीष पांडे (4.60 करोड़), मनन वोहरा (20 लाख), इविन लुईस (2 करोड़) ऑलराउंडर- जेसन होल्डर (8.75 करोड़), दीपक हुड्डा (5.75 करोड़), कुणाल पांड्या (8.25 करोड़), के गौतम (90 लाख), आयुष बडोनी (20 लाख), काइल मेयर्स (50 लाख), करण शर्मा (20 लाख) गेंदबाज- मार्क वुड (7.5 करोड़), आवेश खान (10 करोड़), अंकित राजपूत (50 लाख), दुष्मंता चामीरा (2 करोड़), शाहबाज नदीम (50 लाख), मोहसिन खान (20 लाख), मयंक यादव (20 लाख)
स्क्वॉड स्ट्रेंथ- 21 (14 भारतीय, 7 विदेशी)
Post a Comment