13 फरवरी को सूर्य कर रहा है राशि परिवर्तन, इन 4 राशियों को भाग्य का मिलेगा पूरा साथ, यादगार होगा समय

  


13 फरवरी 2022 को बहुत ही शुभ दिन है। इस दिन सुबह 8 बजकर 15 मिनट पर सूर्य वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। इसके साथ ही इस दिन से खरमास की समाप्ति  हो जाएगी। जिसके बाद से विवाह आदि सभी शुभ कार्य शुरू हो जायेंगे।

सूर्य के वृषभ  राशि में इस प्रवेश से विभिन्न राशि वालों पर अलग-अलग प्रभाव होगा, तो कौन -सी राशि के किस घर में सूर्य देव गोचर करेंगे और उनके शुभ फलों को सुनिश्चित करने के लिये तथा अशुभ फलों से बचने के लिये सक्रांति से लेकर अगली संक्रांति तक, यानी आने वाले 30 दिनों के दौरान कौन से उपाय करने चाहिए। 

मेष राशि

सूर्यदेव आपके दसवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्म कुंडली में यह स्थान आपके करियर और पिता की उन्नति से संबंध रखता है। सूर्य के इस गोचर से करियर में आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। आप काफी आगे बढ़ेंगे। साथ ही इस दौरान आपके पिता की भी तरक्की सुनिश्चित होगी। अतः अगले 30 दिनों के दौरान सूर्य के शुभ फल बनाये रखने के लिए सिर ढक्कर रखें। साथ ही काले और नीले रंग के कपड़े पहनना अवॉयड करें।

वृषभ राशि
सूर्यदेव आपके नवे स्थान पर गोचर करेंगे। जन्म कुंडली में नवा स्थान भाग्य का स्थान है। इस स्थान पर सूर्य के गोचर से आपके भाग्य में वृद्धि होगी। आप अपने काम में जितनी मेहनत करेंगे, उसका शुभ फल आपको अवश्य ही मिलेगा। साथ ही धार्मिक कार्यों में भी आपकी रुचि बढ़ेगी। अतः अगले 30 दिनों के दौरान सूर्य के शुभ फलों को सुनिश्चित करने के लिये घर में पीतल के बर्तनों का इस्तेमाल करें। साथ ही प्रतिदिन सूर्यदेव को नमस्कार करें।

मिथुन राशि
सूर्यदेव आपके आठवें स्थान पर गोचर करेंगे।जन्म कुंडली में यह स्थान आयु से संबंध रखता है। इस स्थान पर सूर्य के गोचर से आपकी आयु में वृद्धि होगी और आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। अतः अगले 30 दिनों के दौरान सूर्य के शुभ फल सुनिश्ति करने के लिये काली गाय या बड़े भाई की सेवा करें।

कर्क राशि
सूर्यदेव आपके सातवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्म कुंडली में यह स्थान जीवनसाथी का होता है। इस स्थान पर सूर्य के गोचर से जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल ठीक बना रहेगा और आपका वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। अतः अगले 30 दिनों के दौरान सूर्यदेव के इस गोचर का शुभ फल बनाये रखने के लिये स्वयं भोजन करने से पहले किसी दूसरे व्यक्ति को भोजन जरूर खिलाएं।

0/Post a Comment/Comments