म्यूचुअल फंड SIP निवेश का एक ऐसा ऑप्शन है, जिसके जरिए आप रेग्युलर स्माल सेविंग्स से भी इक्विटी जैसा रिटर्न हासिल कर सकते हैं. आप अपनी छोटी-मोटी बचत को अगर हर महीने निवेश की आदत बना लें, तो आप अगले कुछ सालों में लाखों रुपये का फंड आसानी से बना सकते हैं. अगर आप 10 रुपये रोज बचाते हैं और हर महीने एसआईपी में निवेश का ऑप्शन चुनते हैं, तो आप अगले 30 साल में 10 लाख रुपये से ज्यादा का फंड बना सकते हैं. म्यूचुअल फंड्स (Mutual Fund) की कई ऐसी स्कीम्स हैं, जिन्होंने लॉन्ग टर्म में औसतन 12 फीसदी का रिटर्न दिया है.
SIP Calculator: रोज 10 रुपये सेविंग की ताकत
मान लीजिए आप रोज 10 रुपये की सेविंग करते हैं, तो हर महीने आपकी बचत 300 रुपये हो गई. अगर आप हर महीने 300 रुपये की SIP करते हैं और सालाना रिटर्न 12 फीसदी भी मिलता है, तो आप अगले 30 साल में 10 लाख रुपये (10,58,974 रुपये) का फंड बना सकते हैं. इसमें आपका निवेश करीब 1.1 लाख रुपये और 9.5 लाख रुपये का वेल्थ गेन होगा.
20 साल में कितना बनेगा फंड
इसी तरह हर महीने 300 रुपये की SIP करते हैं और सालाना रिटर्न 12 फीसदी भी मिलता है, तो आप अगले 20 साल में 3 लाख रुपये (2,99,744 रुपये) का फंड बना सकते हैं. इसमें आपका निवेश करीब 72 हजार रुपये और 2.3 लाख रुपये का वेल्थ गेन होगा.
Post a Comment