Mauni Amavasya 2022: राशि के अनुसार मौनी अमावस्या पर करें यह दान, होंगी सभी मनोकामना पूरी



Mauni Amavasya 2022:  इस अमावस्या का धार्मिक दृष्टि से बड़ा ही महत्व है, इसे मौनी अमावस्या कहा गया है। इस साल मौनी अमावस्या पर एक महासंयोग बनने जा रहा है जिसका लाभ सभी राशियों के लोगों को उठाना चाहिए। शास्त्रों के अनुसार, अमावस्या के दिन जप-तप और दान का विशेष महत्व है। इस दिन किया गया दान-पुण्य और पूजन का अन्य दिनों की अपेक्षा हजारों गुणा पुण्य प्राप्त होगा और ग्रह दोषों के प्रभाव से भी आप राहत महसूस कर सकते हैं। इस मौके पर राशि के अनुसार कुछ वस्तुओं का दान आपके लिए विशेष लाभदायी होगा…


पितरों की होगी कृपा 

मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल हैं इसलिए मौनी अमास्या के दिन आपको तिल, तांबे का बर्तन और गेहूं का दान करना आपके लिए शुभ माना गया है। ऐसा करने से आप पर पितरों की कृपा प्राप्त होगी।


इच्छाएं होंगी पूरी

 वृषभ और तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं इसलिए दोनो राशियों के जातक जौं, आटा, चीनी और वस्त्र का दान करना उपायोगी माना गया है। ऐसा करने से आपकी सभी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं, ऐसा शास्त्रों का मत है।


धन की नहीं होगी 

कमी मिथुन और कन्या राशि के स्वामी बुध हैं इसलिए दोनो राशियों के जातक दालें, तिल, तिलकुट, कंबल और जूता का दान करें। ऐसा करने से घर में हमेशा खुशी का माहौल रहेगा, साथ ही कभी भी धन की कमी नहीं होगी।

कर्क राशि के करें यह दान 

कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं इसलिए मौनी अमावस्या के दिन आप स्टील के बर्तन, अगर संभव हो तो चांदी का कुछ भी सामान दान कर सकते हैं। साथ ही मिठाई, दूध और दही भी दान कर सकते हैं। ऐसा करने से नौकरी और व्यवसाय की समस्या का अंत होगा।

0/Post a Comment/Comments