Aquarius Horoscope Today 1 February, 2022: आपका आज का दिन कैसा रहने वाला है. कुंभ राशि के लोगों को आज के दिन क्या-क्या उपाय करने चाहिए, जिससे उनका दिन शुभ रहे. इसके अलावा वे कौन-सी बातें हैं, जिन्हें ध्यान में रखकर आप आज होने वाले नुकसान से बच सकते हैं. इसके साथ ही आज आपको किन चीजों से सावधान रहना चाहिए. आज के दिन आपके लिए कौन-सा रंग, कौन-सा नंबर और कौन-सा अक्षर शुभ है, ये भी जानेंगे. आइए, जानते हैं 1 फरवरी का राशिफल.
Kumbha Rashifal (कुंभ राशिफल), 1 फरवरी : कोई पैतृक संपत्ति संबंधी कोई मसला हल होने की उचित संभावना है. स्थान परिवर्तन संबंधी किसी योजना पर भी विचार विमर्श हो सकता है. किसी नजदीकी दोस्त की सलाह पर जरूर अमल करें, आपको कोई उचित सम्मान मिल सकता हैं.
सामाजिक रिश्तों को भी मधुर बनाकर रखें. किसी अनुचित कार्य में रुचि लेना अपमानजनक स्थिति पैदा कर सकता है. रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों में पैसा ना लगाएं, नुकसान होने की आशंका है.
व्यवसायिक गतिविधियों में बहुत अधिक गंभीरता से सोच-विचार और मूल्यांकन करने की जरूरत है. इस समय किसी भी तरह का रिस्क ना लें, आपके साथ कोई धोखा या छल हो सकता है.
Post a Comment